Parwati Velley:पार्वती घाटी

Parwati Velley:पार्वती घाटी
पार्वती घाटी हिमालय अपनी अलौकिक सुंदरता के कारण सिर्फ भारत में भी नहीं बल्कि विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। हिमालय के खूबसूरत पहाड़ों के बीच बसी पार्वती घाटी ऊंची पहाड़ियों से घिरी है। जन्नत का अहसास करवाती यह घाटी घने जंगलों और स्वच्छ नदियों से सजी है। भगवान शिव की पत्नी और माता पार्वती के नाम से प्रसिद्ध यह घाटी कई अलौकिक कथाओं के लिए भी प्रसिद्ध है। यह घाटी उन लोगों को ज्यादा आकर्षित करती है जिन्हें सिर्फ वादियों से प्यार हो। ऐसे में आप भी हिमालय की गोद में मौजूद पार्वती घाटी के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस लेख में हम आपको पार्वती घाटी के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

पार्वती घाटी के इतिहास के बारे में...

पार्वती घाटी का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। जी हां, इस घाटी का इतिहास 5-6 सौ साल नहीं बल्कि पूरे 3 हज़ार वर्ष से भी अधिक प्राचीन है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने इस स्थान पर लगभग 3 हज़ार वर्षों तक रहस्मय तरीके से ध्यान किया था। पौराणिक कथा के अनुसार शिव यहां सन्यासी नागा साधू के रूप में ध्यान करते थे। कहा जाता है कि जब वो आंख खोले और इस घाटी की सुन्दरता को देखा तो इसका नाम अपनी पत्नी के नाम पर रख दिया और तब से इसे पार्वती घाटी के रूप में जाना जाता है। एक अन्य कहावत ये है कि प्राचीन समय में यहां भांग या चरस की खेती होती थी।

पार्वती घाटी की खासियत...

प्राकृतिक दृश्यों से सजी इस घाटी की खूबसूरती और जमा देने वाली ठंड इसे अनोखा और अद्भुत बनाती है। बर्फ़बारी के दौरान इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। हैरान कर देने वाले नज़रों से भरी पार्वती घाटी कुल्लू से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। आप यहां एक पर्यटक के तौर पर एक अलग संस्कृति का अनुभव करेंगे। अगर आप एडवेंचर प्रेमी है, तो पावर्ती घाटी की गोद में मौजूद घने जंगलों के बीच प्रकृति की छांव में भरपूर आनंद ले सकते हैं।

घूमने की जगह....

पार्वती घाटी में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और अद्भुत जगहें हैं। पार्वती घाटी में मौजूद खीरगंगा स्थान सैलानियों के बीच बेहद ही फेमस है। ये हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध है। सर्दियों के मौसम में यहां बर्फ़बारी का आनंद उठाने के लिए हर दिन हजारों सैलानी पहुंचते हैं। कहा जाता है कि ये खूबसूरत जगह के साथ अपने गर्म पानी के लिए भी जानी जाती है। यह जगह हनीमून पॉइंट के रूप में भी प्रसिद्ध है। ऐसे में अगर आप पार्वती घाटी घूमने निकले हैं तो आपको भी खीरगंगा ज़रूर जाना चाहिए। ऐसा नहीं है कि पार्वती में घूमने के लिए सिर्फ खीरगंगा ही है। यहां ऐसी कई गुमनान जगहें हैं जहां घूमने का एक अलग ही मज़ा है। खासकर बर्फ़बारी के दौरान परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा है। पार्वती घाटी से कुछ ही दूरी पर मौजूद मलाना गांव घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध जगह तोष भी घूमने के लिए जा सकते हैं। पार्वती घाटी के आसपास घूमने के लिए पुल्गा गांव भी एक बेहद ही खूबसूरत जगह है।    

Map

Info

पार्वती घाटी उत्तरी भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में स्थित है। पार्वती घाटी, पार्वती नदी के संगम और ब्यास नदी के साथ उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में, भुंतर शहर से खड़ी-किनारे घाटी के माध्यम से पूर्व की ओर चलती है।

Previous Chandratal baralacha trek :चंद्रताल बारालाचा ट्रेक

Tour details

  • Tour Type Explore
  • Price On Call
  • Categories Himachal/Manali
  • Language Hindi, English
  • Currency INR
  • Time Zone IST
  • Drives on the LEFT
  • Calling Code + 91